अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma

Updated Mon, 02 Mar 2026 11:40 AM IST

खैर चौकी के पास खुद को आग लगाने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।वह 80 फीसदी झुलस गया था। परिजनों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है।  


Young man dies from burn injuries

मनोज वर्मा
– फोटो : फाइल फोटो



विस्तार

खैर पुलिस चौकी के पड़ोस में रहने वाला पेशे से चालक 52 वर्षीय मनोज वर्मा 1 मार्च शाम खुद को आग लगाकर चिल्लाता हुआ पुलिस चौकी में घुस गया था। आनन-फानन पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह 80 फीसदी झुलस गया था । नाजुक हालत में मनोज को दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

यह भी पढ़ें… Aligarh News: खुद को आग लगा पुलिस चौकी में घुसा व्यक्ति, दिल्ली रेफर, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज वर्मा की दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में  2 मार्च सुबह 10 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने सूचना दी है कि पोस्टमार्टम के बाद शव कस्बा खैर में शाम चार बजे तक पहुंचेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *