
प्रधान पुत्र की मौत के बाद गांव में शिविर लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम
– फोटो : स्वास्थय विभाग
विस्तार
कस्बा क्षेत्र के ग्राम गांगरौल में ग्राम प्रधान मालती देवी के पुत्र मनोज कुमार 47 वर्ष की बुखार के चलते मौत हो गई थी। परिजनों ने उसे डेंगू होना बताया था। सूचना पर अकराबाद सीएचसी प्रभारी डॉक्टर बृजेश कुमार टीम के साथ गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल की।
उन्होंने बताया कि मनोज की मौत डेंगू से नहीं हुई थी, वह पिछले कई दिनों से बीमार था। उनकी जांच रिपोर्ट में डेंगू जैसा कोई लक्षण नहीं आया। टीम ने गांव के अन्य मरीजों की भी मलेरिया एवं डेंगू की जांच की। गांगरौल गांव व विजयगढ़ जाहरवीर मंदिर के पास कैंप लगाया गया। दवा का वितरण किया। दवा का छिड़काव भी किया गया। टीम में शामिल डा विजेंद्र सिंह, अमित पाठक, प्रतीक, पुष्पेंद्र, मुकेश कुमार, जिलानी शेख आदि रहे।
