अलीगढ़ शहर के रसलगंज क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू समेत दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। इ

Trending Videos

यह भी पढ़ें… भाजपाई गुटों में फायरिंग: सुरक्षा पर उठे सवाल, मिशन 2027 में पार्टी पर भारी न पड़ जाए भाजपाइयों की लड़ाई

रसलगंज पुलिस चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दर्ज की गई इस एफआईआर में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गुटों से अब तक कुल सात लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसकी एसपी सिटी मृगांक शेखर ने पुष्टि की। एफआईआर में 12 लोगों को नामजद किया गया है। घटना में शामिल 100 से 120 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें… Aligarh: भाजपाइयों के दो गुटों में फायरिंग, तीन घायल, 12 पर रिपोर्ट दर्ज, दोनों गुट सांसद के करीबी

बीती रात रसलगंज क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर फायरिंग हुई थी। इस गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। रसलगंज चौकी इंचार्ज की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों पर सार्वजनिक रूप से फायरिंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने का गंभीर आरोप है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर की फिजा बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *