अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में महानगर से सटे गांव नौगंवा तालसपुर में ईद की शाम एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव के तीसरे दिन 23 मार्च को फिर भिड़ंत हो गई। इस दौरान फिर मारपीट के बीच पथराव हुआ। इलाके में दोबारा से झगड़ा अब दूसरे पक्ष के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर रील डालकर गाली देने को लेकर हुआ। आनन-फानन कई थानों का फोर्स पहुंच गया। दोनों पक्षों के 11 हमलावरों को दबोच लिया गया। अब इस मामले में नई प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

21 मार्च शाम हुए पथराव के बाद इलाके में पुलिस सक्रिय थी। रोरावर क्षेत्र की लैपर्ड भ्रमण पर थी। माहौल सामान्य चल रहा था। मगर दोपहर में दूसरे पक्ष के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट कर दी थी। इस रील में युवक ने 21 मार्च को रील डालने वाले पक्ष के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली दी थी। 

इसे लेकर 23 मार्च दोपहर दोनों पक्षों में गरमा-गरमी शुरू हो गई। दोपहर में अचानक से दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट होते ही भगदड़ के साथ पथराव शुरू हो गया। पथराव की खबर मिलते ही लैपर्ड ने वायरलैस पर सूचना प्रसारित की तो आनन-फानन सीओ प्रथम के साथ रोरावर, देहली गेट, कोतवाली, लोधा आदि थानों का फोर्स पहुंच गया। चारों ओर घेराबंदी कर पथराव व झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के 11 हमलावर दबोच लिए गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *