Ghazal writer Ashok Anjum honored on publication of 70th book

अशोक अंजुम को सम्मानित करते संत फिदेलिस स्कूल के प्रधानाचार्य
– फोटो : स्वयं

विस्तार


वरिष्ठ कवि व संत फिदेलिस स्कूल के शिक्षक अशोक अंजुम को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राबर्ट बर्गीस ने शॉल व बुके देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के साथ-साथ 70वीं पुस्तक गजलकार अशोक अंजुम  के प्रकाशन के संबंध में दिया गया।

हेडमास्टर टॉम के मैथ्यू ने अशोक अंजुम की साहित्यिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अशोक अंजुम की 56 साल की उम्र में 70वीं पुस्तक 101 गजलों का नायाब संग्रह है। डॉ. रॉबर्ट बर्गीस ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से कहा कि उन्हें अशोक अंजुम के संघर्ष और उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

कवि अशोक अंजुम ने कहा कि अपनी साहित्य की यात्रा में देश-विदेश के बहुत सम्मान पाए हैं। लेकिन जब घर के आंगन में सम्मान मिलता है, उसकी बात ही कुछ और होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *