उच्च स्तरीय समन्वय बैठक व निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के ठहरने व विश्राम के लिए गेस्ट हाउस की आवश्यकता को देखते हुए इसका निर्माण किया गया है।
{“_id”:”67152efa3ee9592a6b00fc4e”,”slug”:”aligarh-police-found-another-guest-house-gangotri-2024-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gangotri: अलीगढ़ पुलिस को मिला एक और गेस्ट हाउस \” गंगोत्री \”, इस काम आएगा यह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एडीजी जोन आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ उद्घाटन करते हुए
– फोटो : पुलिस
अलीगढ़ पुलिस लाइन में अब पुलिस को एक और गेस्ट हाउस ” गंगोत्री ” मिल गया है। इसका उपयोग उच्च स्तरीय समन्वय बैठक व निरीक्षण के लिए किया जा सकेगा ।
20 अक्टूबर को एडीजी जोन आगरा अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने नवीन उच्चाधिकारी गेस्ट हाउस गंगोत्री का उद्घाटन किया । एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि उच्च स्तरीय समन्वय बैठक व निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के ठहरने व विश्राम के लिए गेस्ट हाउस की आवश्यकता को देखते हुए इसका निर्माण किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस अतिथिगृह के निर्माण से पुलिस अधिकारियों व उनके सगे संबंधियों के आ जाने पर उनके ठहरने के लिए पुलिस लाइन परिसर में ही उचित व्यवस्था होगी। इस भवन से पुलिस को काफी सहूलियत होगी । इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ यातायात मुकेश चंद उत्तम, पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक, सीओ पुलिस लाइंस मयंक पाठक आदि मौजूद रहे ।