मैनपुरी। दिवाली पर रोडवेज के बेड़े की सभी बसों का संचालन मार्ग पर होगा। कोई भी बस वर्कशाप में खड़ी नहीं होगी। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने तथा अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने की भी योजना है।

Trending Videos

मैनपुरी डिपो के बेड़े में 79 बसें शामिल थीं। इनमें से 13 कंडम घोषित बसों की नीलामी होने के बाद बेड़े में 66 बसें रह गई हैं। इनमें 16 कंडम घोषित बसें भी शामिल हैं। दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने यात्रियों को सुविधा देने का निर्णय लिया है। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने की योजना है।

दिल्ली और कौशांबी तक के लिए एटा, अलीगढ़ होकर बसों का संचालन होता है। यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली के लिए एक बस का संचालन किया जाता है। एक बस सीधे लखनऊ तक के लिए संचालित की जाती है। आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर मार्ग पर भी डिपो की बसें संचालित की जाती हैं।

दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है। अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। त्योहार पर वर्कशाप में एक भी बस खड़ी नहीं रहने की हिदायत दी गई है। डिपो से जाने वाली हर बस की पूछताछ कार्यालय में एंट्री की जाएगी।

दिवाली पर यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए योजना तैयार की गई है। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बसों की फिटनेस चेक कराई गई है। – संजीव कुमार, एआरएम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें