संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद रेलवे ने कानपुर, लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रविवार को रद्द कर दिया। ऐसे में बरौनी मेल में क्षमता से अधिक यात्री सवार हुए। यात्रियों ने न आरक्षित कोच देखा और न ही दिव्यांग और डाक कोच। यहां तक कि यात्री टॉयलेट तक में यात्रा करने को तैयार रहे।

ग्वालियर से चलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के रास्ते बरौनी को जाने वाली बरौनी मेल हर दिन की तरह रविवार को झांसी आई तो यहां उसका इंतजार कर रहे यात्रियों की संख्या को देखकर ऐसे लग रहा था, जैसे यह ट्रेन दुनियां की अंतिम ट्रेन हो। ऐसा इसलिए भी था कि रेलवे ने इस मार्ग के छोटे स्टेशनों पर रुकने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ऐसे में यात्रियों के लिए बरौनी मेल ही विकल्प थी। झांसी में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को जैसे ही पता चला कि ट्रेन आने का समय हो गया है तो सभी ट्रेन में जगह पाने की जुगत लगाने लगे। जैसे ही ट्रेन अपने निर्धारित समय 1.40 बजे से 15 मिनट की देरी से 1.55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रवेश की तो यात्रियों ने चलती ट्रेन में ही चढ़ना शुरू कर दिया। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बरौनी मेल में यात्री सुविधा के लिए जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है।

– दिव्यांग और डाक कोच में चढ़े यात्री

जैसे ही बरौनी मेल झांसी स्टेशन पर रुकी तो यात्रियों ने दिव्यांग और डाक कोच पर कब्जा कर लिया। हालांकि, डाक कोच को आरपीएफ ने खाली करा लिया लेकिन, दिव्यांग कोच में चढ़ने वाले आम यात्रियों को रोकने वाला कोई नहीं था। वहीं, स्लीपर कोच और उनके टाॅयलेट में भी यात्रियों ने यात्रा करने की व्यवस्था कर ली।

– ये बोले यात्री

फोटो ::

उरई जा रहीं अंजू चतुर्वेदी को इंटरसिटी से जाना था लेकिन, ट्रेन रद्द हाेने के चलते वह बरौनी मेल से जा रही हैं। लेकिन, बरौनी मेल की भीड़ देखकर वह ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। बोलीं अब बस से ही चले जाएंगे।

फोटो ::

– मालिंद्री परिवार के साथ कानपुर जा रही हैं। बोलीं सोचा था कि मेमू ट्रेन में जगह मिल जाती है लेकिन, अब बरौनी मेल की भीड़ देखकर लग रहा है कि इसमें चढ़ेंगे कैसे।

फोटो ::

एकता शर्मा कानपुर जाने के लिए बरौनी मेल का इंतजार कर रही हैं। लेकिन, भीड़ देखकर उन्होंने ट्रेन से जाने का मन बदल लिया। कहा कि अब बस से ही जाएंगे।

फोटो ::

प्रतिमा लखनऊ जा रही हैं। बोलीं कि उनका टिकट वेटिंग में है लेकिन, बरौनी मेल में ताे कंफर्म टिकट वाले भी अपनी सीट पर नहीं बैठ पाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *