
बंद रहेंगे CBSE, ICSE सहित सभी स्कूल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अत्यधिक ठंड और कोहरे को देखते हुए हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने 4 व 5 जनवरी को नौंवी से 12 कक्षा तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दो दिन जिले के माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई बोर्ड व अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय में पठन-पाठन कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।
हाथरस जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक अवकाश पहले ही घोषित हो चुका है।
