संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 13 Sep 2024 03:09 AM IST


All schools in the district will remain closed today

Trending Videos



कासगंज। जिले में भारी बरसात और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 13 सितंबर शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को भी सभी विद्यालय बंद रहे थे।बुधवार की सुबह से बृहस्पतिवार की शाम तक लगातार बारिश के कारण जिले में बृहस्पतिवार को भी समस्त विद्यालय बंद रहे। हालांकि यह आदेश रात में करीब एक बजे के बाद जारी किए गए। इससे कई विद्यालयों को इस आदेश की जानकारी सुबह मिल सकी। इसके बाद उन्होंने अपने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को अवकाश संबंधी मैसेज किए। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बारिश होने के कारण शहर के साथ देहात में भी जलभराव हो गया। इसे देखते हुए डीएम मेधा रूपम के आदेश पर शुक्रवार को भी अवकाश घोषित कर दिया गया।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें