
उत्तर प्रदेश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर भारत सर्दी और कोहरे की चपेट में है। मथुरा में धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी और कोहरे को देखते हुए मथुरा में नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 9 और 10 जनवरी को प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है।
