06:50 AM, 04-Jun-2024

मुंडेरा मंडी पहुंच रहे मतगणना के कर्मचारी।
– फोटो : अमर उजाला।
मतगणना करने के लिए कर्मचारी मंडी पहुंच रहे हैं। वह अपने विधानसभा के स्टाल पर जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। सघन तलाशी के बाद उनको अंदर जाने दिया जा रहा है। मंडी के सामने वाली कानपुर ुरोड पर आवागमन नहीं हो रहा है। यहां पर सिर्फ मतगणना से संबंधित गाड़ियां अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंट की आ रही है। कानपुर जाने के लिए दूसरा रूट निर्धारित किया गया है।
06:28 AM, 04-Jun-2024

उपस्थिति दर्ज कराते मतगणना कर्मचारी।
– फोटो : अमर उजाला।
मुंडेरा मंडी में मतगणना कर्मचारी पहुंच चुके हैं। वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर गिनती की तैयारी में जुट गए हैं।
06:26 AM, 04-Jun-2024

मुंडेरा मंडी, मतगणना स्थल।
– फोटो : अमर उजाला।
मुंडेरा मंडी मतगणना स्थल पर सभी दलों के अभिकर्ता पहुंच गए हैं। सघन तलाशी के बाद उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
06:00 AM, 04-Jun-2024
Allahabad Phulpur Lok Sabha Result Live : इलाहाबाद, फूलपुर में किसका लहराएगा परचम, पल-पल का अपडेट यहां मिलेगा
भाजपा के प्रवीण पटेल मुंडेरा मंडी सबसे पहले पहुंचे। उन्होंने अभिकर्ताओं से बातचीत करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिया। साथ में उनकी पत्नी भी थीं।
