{“_id”:”67116580101434658f0d89f4″,”slug”:”allegation-of-death-of-old-man-due-to-beating-by-neighbour-orai-news-c-224-1-ori1005-121077-2024-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पड़ोसी की मारपीट से वृद्ध की मौत होने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। शहर के लहारियापुरवा स्थित डूडा कॉलोनी में ऊपर के हिस्से में रहने वाले युवक ने वृद्ध संग मारपीट कर दी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन पहले जिला अस्पताल ले गए, वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक साल से ऊपर की कालोनी से पानी टपकने पर उसने नल बंद करने के लिए कहा था, इसी में उसकी जान चली गई।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव निवासी हमीद खां शहर के लहारियापुरवा स्थित डूडा कॉलोनी में पत्नी अजीनन के साथ रहकर गुब्बारा बेचते थे। कई दिनों से उसकी छत के हिस्से में रह रही कॉलोनी निवासी सुनीता के बाथरूम से पानी गिर रहा था। इस पर उसने गुरुवार दोपहर सुनीता से कहा कि वह अपने बाथरूम के नल को बंद कर दिया करें। पानी गिरने से उसके कपड़े व सामान खराब हो रहा है।
इस पर कहासुनी होने लगी, तभी सुनीता के पुत्र विशाल ने हमीद के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल रेफर कर दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वृद्ध की मौत से पत्नी अजीनन का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ उमेश पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
एक साल से हमीद लीकेज सही कराने के लिए कह रहा था
उरई। गरीबी रेखा से नीचे आने के कारण हमीद को शहर के डूडा कॉलोनी में आवास आवंटित हो गया था। इस पर पत्नी अजीनन के साथ कई वर्षो से यहां रह रहा था। लेकिन एक वर्ष से सुनीता के घर के बाथरूम से पानी उसके कमरे में गिर रहा था। इस पर अजीनन व हमीद कई बार लीकेज सही कराने की बात कह चुके थे, लेकिन इसके बाद भी लीकेज सही नहीं हो रहा था। गुरुवार की दोपहर जब हमीद ने सख्त होकर कहा तो विशाल ने मारपीट कर दी। इससे उसकी मौत हो गई।
