{“_id”:”691f75e5d10bd5c843035b59″,”slug”:”along-with-security-in-the-hospital-guards-will-also-keep-an-eye-on-those-who-spread-dirt-orai-news-c-224-1-ori1005-137163-2025-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: अस्पताल में सुरक्षा के साथ गंदगी फैलाने वालों पर भी नजर रखेंगे गार्ड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Along with security in the hospital, guards will also keep an eye on those who spread dirt



उरई। जिला अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा के साथ गंदगी फैलाने वालों पर भी नजर रखेंगे। बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय सभागार में सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने सिक्योरिटी गार्डों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखें। साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर भी नजर रखें। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में उनकी ड्यूटी लगाई जाए, वहां भ्रमणशील रहकर हर घंटे व्हाइट्स ग्रुप पर अपडेट देते रहे। मरीजों व तीमारदारों के साथ शालीनता रखे। एक जगह बैठकर मोबाइल चलाने की बजाय अपना काम जिम्मेदारी से करें। उन्होंने सिक्योरिटी गार्डों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। (संवाद)

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें