
Maa Tujhe Pranam
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला आगरा के देशभक्ति से ओतप्रोत अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ में सोमवार को वॉक फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। एमडी जैन इंटर कॉलेज के परिसर से शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सुबह 7 बजे वॉक फॉर यूनिटी में शामिल हुए। देशभक्ति के संदेश देतीं क्रांतिकारियों और महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शहरभर के प्रमुख स्कूलों के बच्चे हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां से आगे की ओर रैली निकाली गई। साथ में आकर्षक झांकियां चल रहीं थीं। कॉलेज से दीवानी चौराहा स्थित भारत माता के प्रतिमा स्थल को नमन करके शहीद स्मारक पहुंचे।
इससे पूर्व भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम् के उदघोष के बीच शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों से लेकर आम लोग वॉक फॉर यूनिटी में भागीदारी के लिए पहुंचे। एमडी जैन कॉलेज मैदान से प्रिंसिपल सीएल जैन और ट्रैफिक इंस्पेक्टर शरद राणा ने वॉक फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाई।
15 अगस्त को राष्ट्रगान के सम्मान में रुकने का संदेश देते हुए एमजी रोड होते हुए बच्चों ने आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया। कार्यक्रमों की कड़ी में 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे से वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, सिकंदरा में होगा। इसमें आगरा की वीर नारियों का अभिनंदन किया जाएगा। मुख्य अतिथि आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार होंगे। अन्य गणमान्य भी शिरकत करेंगे।
14 अगस्त को सुबह 8 बजे से वाहन रैली का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से होगा। यह रैली एमजी रोड होकर कॉसमाॅस माल पर संपन्न होगी। इसमें दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल रहेंगे। इसी कड़ी में तस्वीर आजादी की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शहर के विभिन्न विद्यालयों में किया गया है। इसमें शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
ये हैं हमारे प्रायोजक
देशभक्ति के इस महायज्ञ में हमारे मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा (एमडी, डीएम, न्यूरोलॉजी) हैं। प्रायोजक डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक), तपन ग्रुप, एपी ज्वेलर्स, बालाजी प्राॅपर्टीज आर्केड, स्टोनमैन, सह प्रायोजक शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, मोशन एकेडमी, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, बलूनी क्लासेज, हिलमैन पब्लिक स्कूल, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज, जीआई ग्लोबल पब्लिक स्कूल, उपकार प्रकाशन, डॉक्टर सोप, एसकेएम कॉन्ट्रेक्टर एंड सप्लायर, डॉ. उमेश कुमार गर्ग एमबीबीएस, एमडी, एम प्लेनेट डिजिटल वर्ल्ड, हाई स्टील, सर्वा डेंटल हॉ़स्पिटल, आगरा रॉयल इनफील्ड और गणपति ग्रुप हैं।
