Kanpur News: रेल बाजार की तरह पनकी और सचेंडी के दरोगा भी आमद नहीं करा रहे हैं। अब उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी है। वहीं, निलंबित दरोगा की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं।


Amar Ujala investigation, Suspended Rail Bazar SO and Inspector did't  report, preparation for punitive action

निलंबित दरोगा की पत्नी ने लगाए आरोप
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


कानपुर में चोरी के जेवरात बेचने के मामले में 21 अक्तूबर को निलंबित किए गए रेलबाजार थाने के पूर्व एसओ विजय दर्शन शर्मा व दरोगा नवीन कुमार ने अब तक पुलिस लाइन में आमद नहीं कराई है। इससे पहले सचेंडी थाने के दरोगा ने निलंबन के बाद आमद तो कराई फिर कुछ दिन बाद नदारद हो गए, जबकि पनकी थाने से निलंबित किए गए दरोगा भी आमद नहीं करा रहे हैं।

Trending Videos

अब चारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल चारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार लगातार ड्यूटी से गायब होने और सरकारी कार्य में रुचि न लेने पर डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने सचेंडी थाने में तैनात दरोगा राहुल कौशिक को छह सितंबर को निलंबित किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *