Amar Ujala Samvad: CM Yogi Adityanath addressed on rising Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अमर उजाला संवाद में राइजिंग यूपी सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश पूरी तरह बदल रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर आ गई है। ईज आफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश दूसरे स्थान पर है। आज दुनिया भर से निवेशक यूपी आ रहे हैं। यह बदलते हुए यूपी को बताता है।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यूपी की पहचान दंगों से होती थी। निवेशक आने के लिए तैयार नहीं थे। लोगों का जीवन सुरक्षित नहीं था तो निवेश कहां से सुरक्षित होगा पर अब प्रदेश दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि ये सब सरकार की नीतियों में बदलाव आने से हुआ है। अब सरकार का मकसद किसी जाति व धर्म का तुष्टिकरण नहीं बल्कि सर्वजन की संतुष्टि है।

2017 के बाद अब सिर्फ राइजिंग नहीं बल्कि शाइनिंग यूपी कहा जाना चाहिए। यूपी अब देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है और देश को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्घ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *