Amar Ujala Sangam: Many plates were prepared but Sandeep Ahuja's Sangam Thal made me feel proud.

अमर उजाला संगम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमर उजाला और संस्कृति विभाग का संयुक्त आयोजन 24 और 25 दिसंबर को रिवर फ्रंट वाली चटोरी गली मे आयोजित किया गया। लगातार दूसरे साल खानपान और संस्कृतियों के संगम मे कश्मीर से कन्याकुमारी तक के व्यंजनों से तैयार संगम थाल को प्रदेश की जनता को अर्पित किया गया। इसे अर्पित किया जनता को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने।

लगातार दूसरे साल संगम थाल को तैयार किया रायल कैफे के एमडी संदीप आहूजा ने। संदीप आहूजा को समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित भी किया। संदीप कहते हैं कि कश्मीर महोत्सव से लेकर लगभग हर प्रांत के खानपान से जुड़ा महोत्सव आयोजित किया। पर संगम थाल की बात ही अलग है। जिस वक्त अमर उजाला ने थाल तैयार करने का प्रस्ताव रखा तो बिना सोचे ही जुबां से हां निकली, आखिर देश और प्रदेश की एकता को प्रदर्शित करने से बड़ा और मौका क्या हो सकता है। मैं इस थाल को तैयार करके खुद को गर्वान्वित महसूस कर रहा हूं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *