09:46 AM, 09-Dec-2024

कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी


कार्यक्रम स्थल पर लगी एलईडी
– फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुछ ही देर में सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं। इस एलईडी पर भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा।

09:18 AM, 09-Dec-2024

Amarujala Krishika 2024: कुछ ही देर में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी; देंगे समृद्धि का मंत्र

अमर उजाला ने प्रदेश के किसानों का उत्साहवर्धन और नई तकनीक के प्रति जागरुक करने के लिए नई रणनीति अपनाई है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। वह किसानों को स्वावलंबी और समृद्ध बनने का मंत्र देंगे। इस दौरान बेहतर खेती करने वाले अलग- अलग जिले के 50 से अधिक किसानों का सम्मान होगा।

अमर उजाला की ओर से कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वह किसानों से सफलता की कहानियां सुनेंगे और सफल किसानों को सम्मानित भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *