Amazing feat of the employee First theft of two lakh rupees then sent resignation letter

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित एक कंपनी के वेयर हाउस में कर्मचारी ने 2 लाख रुपये चुरा लिए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई। पता चलते ही आरोपी ने त्यागपत्र भेज दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पत्थर का घोड़ा इलाके में चोरों ने एक बंद घर में चोरी की।

Trending Videos

ईदगाह कटघर निवासी फैज खान ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह देहलीवेरी कंपनी में सहायक मैनेजर हैं। 11 अगस्त की रात 12:30 बजे वेयर हाउस का लॉकर चोरी हो गया। उसमें 2 लाख रुपये थे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया। उसकी पहचान एक्जीक्यूटिव अजय सिंह के रूप में हुई। 12 अगस्त को वह ड्यूटी पर नहीं आया। 13 की सुबह त्यागपत्र भेज दिया।

उधर, नगला पत्थर का घोड़ा, सिकंदरा निवासी मदनलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी का कूल्हे का ऑपरेशन हुआ है। वह बेटे के घर रह रही हैं। वह भी पत्नी के पास गए थे। 13 को घर आए तो ताले व लॉकर टूटे पड़े थे। चोर 50 हजार रुपये, 3.5 तोला सोने के जेवरात, आधा किलो चांदी के जेवरात, परात, बाल्टी और बैग चुरा ले गए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *