
हादसे के बाद का एक दृश्य।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के इनामीपुर पुल के पास बीती रात बाइकों की हुई भिड़ंत में दो युवक की मौत हो गई। पुलिस टीम ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से निकल गए।
थाना क्षेत्र अलीगंज के खासपुर निवासी विशाल (24) व अखिलेश (26) एक बाइक से देर रात टांडा से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच एनएच 233 पर इनामीपुर पुल के पास सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अलीगंज पुलिस टीम ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर पहुंचाया।
ये भी पढ़ें – लखनऊ में सनसनीखेज वारदात, पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, सदमे में पत्नी और बेटी
ये भी पढ़ें – भैया दूज कब है? 14 या 15 नंवबर, यम फांस से मुक्ति के लिए भाई-बहन करते हैं ये उपाय
यहां पर उपचार के दौरान विशाल की मौत हो गई जबकि गंभीर दशा में अखिलेश को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ पहुंचने से पहले ही अखिलेश की भी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर वापस चले आए। पुलिस टीम ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
