Ambedkar Nagar:अंबेडकरनगर में रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना घटी। यहां एक ट्रेलर के पलटने से एक की मौत हो गई।
{“_id”:”671532aa1e57dd674905487d”,”slug”:”ambedkar-nagar-seven-buried-after-trailer-overturns-one-dead-rescue-work-could-be-done-through-jcb-2024-10-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अंबेडकर नगर: ट्रेलर पलटने से सात दबे, एक की मौत, जेसीबी के माध्यम से हो सका बचाव कार्य”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अंबेडकरनगर में हुआ हादसा।
– फोटो : अमर उजाला।
कोयला लेकर जौनपुर की तरफ सेअकबरपुर आ रहा ट्रेलर रविवार मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहरपुर तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक और कोयले के मलबे में कुल सात लोग दब गए। इसमें बाजार आए स्थानीय रुकुनपुर निवासी राजाराम (70) को जिला अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
ट्रेलर चालक सिद्धार्थनगर निवासी सुनील, परिचालक बस्ती निवासी शिवम, स्थानीय सब्जी विक्रेता अशोक मौर्य, रामानंद मौर्य, दिनेश मौर्य और सरवन मौर्य को किसी तरह निकाला गया। इससे एसडीएम जलालपुर पवन जायसवाल की मौजूदगी में जेसीबी आदि माध्यम से बचाव कार्य शुरू हुआ। काफी देर तक अफरा तफरी की स्थिति रही।