
जिला अस्पताल में मौजूद परिजन।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। अकबरपुर तहसील के रतनपुर निवासी अरशद (40) को बीते दिनों कोर्ट ने दुष्कर्म आदि मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह वर्ष 2018 से ही जेल में था।
Trending Videos
इस बीच आज सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई। जेलकर्मी 7.45 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत थी। इलाज के बीच ही निधन हो गया।
उधर, अरशद की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है।
