Ambedkarnagar: Voting begins in Katehari, four lakh voters will choose their MLA, votes are being cast at 425

कटेहरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को 4,01,165 मतदाता अपना नया विधायक चुनेंगे। 425 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सामान्य विधानसभा चुनाव में कटेहरी सीट से सपा के लालजी वर्मा विधायक चुने गए थे। बाद में हुए लोकसभा चुनाव में वे सांसद चुन लिए गए। अब खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

इसमें सांसद की पत्नी शोभावती वर्मा सपा से चुनाव मैदान में हैं तो पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद बीजेपी की तरफ से भाग्य आजमा रहे हैं। बसपा से अमित वर्मा मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते हुए चुनावी मैदान में डटे हैं। आठ अन्य प्रत्याशी भी इस चुनाव में जनता के समर्थन की आस लगाए बैठे हैं।

भय मुक्त होकर करें मतदान

कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियोंं को पूरा कर लिया गया है। बूथोंं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ये बातें जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील के दौरान कहीं। कहा कि बीएलओ ने पर्ची का वितरण कर दिया है। किन्हीं कारणों से बाहर रहने वाले जिन मतदाताओं की पर्ची वितरित नहीं हो सकी है तो वे मतदान स्थल पर पहुंचकर बीएलओ के पास माैजूद लिस्ट में दर्ज नाम का पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे। 

मतदान के लिए ये हैं 12 विकल्प

मतदाता पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जाॅब कार्ड, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), पासपोर्ट, पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान किया जा सकेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें