संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

Updated Sat, 15 Jun 2024 12:42 PM IST

American girl's friend handed over to family by police

अमेरिकी युवती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते युवक के प्यार में सात समुंदर पार करके अमेरिका के फ्लोरिडा से आई युवती को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित दिल्ली पहुंचा दिया। काफी देर तक उससे और उसके साथ आए इटावा निवासी युवक से पुलिस और एलआईयू की टीम पूछताछ करती रही। पुलिस ने युवक को शुक्रवार शाम उसके परिजन के सुपुर्द किया है।

अमेरिका के फ्लोरिडा से युवती ब्रुकलिन कार्नले को पबजी पर चंडीगढ़ में रहने वाले युवक यूवी वांग से दोस्ती हो गई थी। यूवी बंगलुरू में नौकरी करता है। धीमे-धीमे दोस्ती प्यार में बदल गई। अपने प्यार से मिलने के लिए ब्रुकलिन वीजा लेकर सात समुंदर पार अमेरिका से भारत आ गई। वह चंडीगढ़ में अपने प्रेमी से मिली। जिसके साथ उसने उसके फ्लैट पर रहकर तीन माह तक समय बिताया। इस बीच उसकी दोस्ती ओल्ड फरीदाबाद में इटावा निवासी हिमांशू यादव से हो गई थी। जिसके साथ वह इटावा घूमने के लिए 5 जून को आ गई थी। जहां युवती ने हिमांशू की मौसी के यहां रूकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें