नगर पालिका परिषद जायस कस्बे में प्राइमरी स्कूल के सामने शुक्रवार को एक चाय की गुमटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और कुछ ही देर में पूरी गुमटी आग की चपेट में आ गई। गुमटी से उठते घने धुएं को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। आसपास के लोग भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

करीब काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया लेकिन तब तक लकड़ी से बनी गुमटी पूरी तरह जल चुकी थी। अंदर रखा चाय बनाने का सामान, बर्तन, नकदी और अन्य जरूरी सामग्री भी आग में खाक हो गई। गुमटी संचालक को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

आग के दौरान गुमटी में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया और दूर जा गिरा। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि सिलिंडर फटने के बावजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। समय रहते लोगों की सतर्कता और फायर टीम की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया की आग पर काबू कर लिया गया है। कारण की जांच की ज रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें