Amethi battle: JP Nadda and CM Yogi's rallies on Tuesday, Priyanka Gandhi will hold 7 public meetings

सीएम योगी, प्रियंका गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमेठी का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में जनसभा करने के लिए तिलोई,जगदीशपुर, गौरीगंज विधानसभा पहुंचेगी। वे यहां सात अलग-अलग क्षेत्रों में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह 10 बजे बहादुर पुर ब्लाक के नहर कोठी फुरसतगंज पहुंचेंगी। जहां वह मोहईया केशरिया जनसभा को संबोधित करेंगी।

इसके बाद वे पीढ़ी के रास्ते तिलोई पहुंचेगी और वहां पर दोपहर 12:30 बजे महिलाओं को संबोधित करेंगी। रास्ता मऊ होते हुए राजाफत्तेपुर की सभा के दोपहर बाद 3:30 बजे चिटहौला,04:40 बजे थौरी में सभा करेंगी। इसके बाद गौरीगंज विधानसभा के मुसाफिरखाना रामलीला मैदान में 05:40 पर सभा के बाद कमलनगर होते हुए शाम 7बजे सुजानपुर में सभा करेंगी।

आएंगे जेपी नड्डा व जगदीशपुर में योगी आदित्यनाथ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को अमेठी में जनसभा करेंगे, वहीं जगदीशपुर के मुबारकपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि सिंह ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगदीशपुर जायस रोड स्थित मुबारकपुर में आएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *