Amethi: Clash between two groups in marriage.

शादी किए बिना ही लौट गई बरात।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अमेठी के गौरीगंज में देर रात आई एक बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती और बराती आमने-सामने आ गए जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। काफी देर चले विवाद के बाद बराती बिना दुल्हन के ही वापस लौट गए। कन्या पक्ष की माने तो बरातियों में किसी बात को लेकर आपस में ही झगड़ा हुआ हुआ था जिसके बाद सभी बिना शादी के ही वापस चले गए।

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के संभावा गांव के इन्दई का पुरवा का है जहां के रहने वाले नंदलाल कोरी की बेटी की शादी सूरज कोरी पुत्र राम अंजोर कोरी थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ के साथ तय थी। देर रात वर पक्ष बरात लेकर पहुंचा जहां डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बराती बिना शादी किये ही वापस लौट गए। बरात के वापस जाने के बाद कन्या पक्ष में मायूसी छा गई। दुल्हन के पिता नंदलाल कोरी पुत्र जोगीराम ने बताया कि बराती जनवासे में किसी बात को लेकर आपस मे भिड़ गए थे जिसके बाद कुछ युवकों में मारपीट हुई थी।

घटना के बाद बराती बिना शादी के ही वापस लौट गए। लड़के और उसके पिता से बात हुई है। वर पक्ष आज फिर वापस आएगा जिसके बाद शादी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *