Amethi: Inspector said - Fight... get killed... then tell us, video going viral

वायरल हो रहा घटना का वीडियो।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


नाली विवाद निपटारे से संबंधित एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में दरोगा कार्रवाई के बजाय लोगों से, लड़-भिड़ लेने और कट-मर जाने की बात कहता सुना जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस वीडियो को फर्जी बता रही है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कंजास गांव में सुनीता व कमलेश के बीच नाली का विवाद है। विवाद निस्तारित करने के लिए कई बार पुलिस मौके पर भी गई।

Trending Videos

ग्राम प्रधान की मदद से भी विवाद निस्तारित करने की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर गांव पहुंचे उपनिरीक्षक व सिपाहियों ने पहले मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष की महिलाएं मानने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के बजाए लौट आई। मामले का एक वीडियो वायरल है जिसमें दरोगा कहते हुए सुना जा रहा है कि अब तुम लोग कट-मर जाना तब हमको बताना। वायरल वीडियो से पुलिस की खूब फजीहत हो रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें – यूपी में सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, बोनस देने के फैसले को मंजूरी

ये भी पढ़ें – सीएम योगी बोले: प्रदेश के हर जिले में खोले जाएंगे मेडिकल कॉलेज, पीजीआई लखनऊ को मिलीं1147 करोड़ की परियोजनाएं

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से सुनीता, कुसुमा, राधा, सुमेरा व रूपा और दूसरे पक्ष से कमलेशा व ऊषा को शांति भंग में पाबंद किया गया है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। समझाने की कोशिश की नहीं मानें तो शांति भंग में दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है। बताया कि विभाग को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो वायरल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *