Amethi massacre: Apart from job, government will also provide land and financial help to the family, father an

परिवार को दो चेक मिलाकर 38 लाख दिए गए।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अमेठी के शिवरतनगंज में शिक्षक और उसके परिवार के सदस्यों की गोलीमार कर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का जो निर्देश दिया है। उस पर जिला प्रशासन एक पैर पर खड़ा दिखा। सुबह से ही गांव में प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय रही और दोपहर तक 4 बीघा 8 विस्वा की जमीन चिन्हित तक कागजी लिखापढ़ी कर जमीन का पट्टा तैयार कर दिया गया। साथ ही शाम को खादी व ग्रामोद्योग एवं प्रभारी मंत्री तथा ऊंचाहार विधायक ने पीड़ित परिवार को 38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया साथ ही परिवार को मुख्यमंत्री आवास देने के लिए कागज तैयार कर लिए गए।

Trending Videos

शिक्षक सुनील के परिवार के सदस्य शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गए थे। इस दौरान परिवार ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। इस पर मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के भीतर सभी जरूरी सरकारी सहायता पीड़ित परिवार को दिए जाने के निर्देश डीएम को दिए थे। रविवार को इसी कारण जिला और तहसील प्रशासन गांव में जुटा रहा। मिनी सचिवालय में नायब तहसीलदार सुजीत कुमार, कानूनगो चंद्र कुमार दीक्षित, लेखपाल सचिन पटेल ने प्रधान निशा सिंह के प्रतिनिधि राजू सिंह के साथ बैठक की और उसके बाद जमीन के चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू हुई।

दोपहर 12 बजे तक गांव में ग्राम सभा की 4 बीघा 8 विस्वा जमीन चिन्हित कर उसके कागज तैयार कर लखनऊ भेज दिए गए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास देने के लिए जरूरी लिखा पढ़ी कर कागज तैयार कर दिए गए। वहीं, डीएम हर्षिता माथुर को रिपोर्ट दी गई, जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। शाम को खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान तथा ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने पीड़ित परिवार को 33 लाख और पांच लाख की दो चेक दी।

हमारे दुख में शामिल हुए सीएम, मदद का दिया भरोसा-रामगोपाल

सीएम से मिलने के बाद मृतक शिक्षक सुनील के पिता रामगोपाल ने मीडिया को बताया कि मजदूरी करके बच्चों को पढ़ाया लिखाया। बहू के साथ आरोपी ने छेड़खानी की, तब हमने रिपोर्ट लिखाई। लेकिन, तब पुलिस ने समुचित कार्रवाई नहीं की। हमें खिलाने वाला कोई नहीं है। सीएम हमारे दुख में शरीक हुए हैं। हमने उन्हें छत देने को कहा, खेत देने को कहा, नौकरी देने को कहा, फ्री इलाज की बात कही। इस पर सीएम ने कहा कि हां मिलेगा। हम अब अपराधी पर कड़ी कार्रवाई चाहते हैं।

दिल्ली पहुंचा अमेठी हत्याकांड का मामला, जांच करने आज आएगा आयोग

अमेठी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। यही वजह है कि राष्ट्रीय अनुसूूचित जाति आयोग (एनसीएससी) रविवार को रायबरेली के साथ अमेठी जाकर इस पूरे घटनाक्रम की जांच करेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि पूर्वाह्न करीब ११ बजे आयोग की टीम मृतक शिक्षक सुनील कुमार के गांव सुदामापुर पहुंचेगा। परिवार से बातचीत करके घटना की जानकारी लेगा। इसके बाद आयोग के अमेठी जाकर भी जांच करने का कार्यक्रम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *