
गांधी परिवार से केएल शर्मा ने की मुलाकात
– फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने 10 जनपथ पर गांधी परिवार के साथ मुलाकात की। केएल शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह निर्वाचन क्षेत्र गांधी परिवार की अमानत की तरह है। वह सुनिश्चित करेंगे कि अमानत में खयानत न हो।
अमेठी सीट से शर्मा ने भाजपा नेता स्मृति ईरानी को 1.67 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर एक बड़े नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी हार गए थे और स्मृति ईरानी जीती थीं।
मीडिया से बातचीत में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि राजनीति में बदला नहीं लिया जाता है। यह खेल भावना की तरह है। एक को जीतना होता है और दूसरे को हारना ही होता है। हम चीजों को बदला लेने के संदर्भ में नहीं देखते हैं।
