Amethi Murder case: Sunil's elder brother will get jobs.

मृतक शिक्षक व उसकी पत्नी व बच्चे।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


शिक्षक सुनील व परिवार के तीन लोगों की हत्या से बेहाल परिजनों को सरकार घटना के 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता दे चुकी है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। इसके लिए दो दिन में एक सदस्य का नाम फाइनल करना है। इसके बाद कागज लखनऊ जाएंगे और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। परिवार के बीच जो सहमति बनी है, उसमें शिक्षक के बड़े भाई का नाम फाइनल किया गया है।

Trending Videos

बता दें कि सुनील के पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान जमीन का पट्टा, सहायता राशि, मुख्यमंत्री आवास, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय कार्ड की सुविधा दिए जाने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया था। रविवार को पीड़ित परिवार को चार बीघा सात विस्वा जमीन का पट्टा, 38 लाख रुपये का चेक, मुख्यमंत्री आवास के कागज प्रभारी मंत्री राकेश सचान और ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने दिए थे।

 

ये भी पढ़ें – सीएम योगी बोले: जाति-मजहब पर अपमानजनक टिप्पणी नहीं होगी बर्दाश्त, आस्था से खिलवाड़ करने वालों से निपटे पुलिस

ये भी पढ़ें – यूपी: पूरे प्रदेश में एक बार फिर से छाए बादल, इन जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश, बुधवार से फिर बदलेगा मौसम

अब परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी है। इसके लिए सुनील के भाई सोनू का नाम परिवारवालों ने फाइनल किया है। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि सरकार योग्यता के अनुसार सुनील के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें