संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:34 AM IST
जायस (अमेठी)। ब्लॉक बहादुरपुर के सराय महेशा गांव में कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर धान फसल रोपित कर कब्जा कर रखा है। शिकायत पर रविवार को गांव पहुंचे नायब तहसीलदार अशोक कुशवाहा व राजस्व निरीक्षक उग्रसेन सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल ने तालाब की भूमि पैमाइश की।
जेसीबी की मदद से मेड़ बंदी कराते हुए रोपित धान की फसल कटाई कराकर गोआश्रय केंद्र में भेजने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने कब्जाधारकों को दोबारा कब्जा करने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी।