शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज के रामदयपुर में रविवार की रात अधेड़ की हुई हत्या व महिला को घायल करने के मामले में पुलिस खुलासे के करीबी पहुंच गई है। बुजुर्ग महिला ने भले ही तीन लोगों के शामिल होने की बात कही हो लेकिन, पुलिस को जांच में पांच लोगों के शामिल होने का साक्ष्य मिला है। हालांकि, पुलिस साफ तौर पर तो कुछ बता नहीं रही है।

रामदयपुर निवासी राम सजीवन (58) की रविवार की देर रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने हत्या कर दी थी। भाभी धनराजी को घायल कर दिया था। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की तीन टीमें खुलासे के लिए लगी हैं। कुछ संदिग्धों को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

घायल बुजुर्ग महिला ने पुलिस को घटना के समय तीन लोगों के होने बात बताई। पुलिस जांच में पूरे प्रकरण में पांच लोगों के शामिल होने का साक्ष्य मिल रहा है। पुलिस घटना की हर कड़ी को जोड़ने के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस साफ तौर पर तो कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन, जल्द अनावरण का दावा कर रही है।

एसएचओ अखंड देव मिश्र कहते हैं कि हरेक पहलू की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ साफ जानकारी नहीं दी जा सकती है। जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *