तिलोई(अमेठी)। तहसील सभागार में लेखपाल संघ की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लेखपालों ने सर्वसम्मति से अनूप सिंह को तीसरी बार संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया।

तहसील सभागार में आयोजित लेखपाल संघ के निर्वाचन के लिए राम प्रताप सिंह और कुलदीप यादव को लेखपाल संघ का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। बैठक में तहसील के 42 लेखपालों ने सर्वसम्मति से अनूप कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। संजीत विश्वकर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कामता प्रसाद को मंत्री, संदीप पांडेय उप मंत्री व मो. अतहर को कोषाध्यक्ष, अकलेश मौर्या को आडीटर मनोनीत किया गया। तहसील के लेखपालों ने अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो हरिहर प्रसाद यादव, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, अजहर, नितिन त्रिपाठी, अखंड प्रताप सिंह, शिवम तिवारी, मनोज गौतम, धीरज कुमार, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश कुमार त्यागी, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें