Amethi Umad said, now color Basanti Chola.

सांसद मनोज तिवारी

अमेठी। काहौर मैदान में सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता बताया। कहा कि वह यहां गांव के कोने कोने में गए है। तंज कसते हुए कहा कि हम लोग सुरीले हैं बेसुरे नहीं है।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव का की तैयारियों को अपने गीत के माध्यम से बताया। उन्होंने अपने गीत लोकतंत्र के महासमर में, भारत की तैयारी बा…….। अमेठी उमड़ के बोला अब रंग दे बंसती चोला, दिल्ली से भागा आया है तेरा भाई भागा..। मंदिर जब बन जाएगा तो सोच नजारा क्या होगा। अब अमेठी सजने लगी है बंशी भी बजने लगी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बना है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र और संचालन कर रहे संजय राय ने सांसद के नेतृत्व में अमेठी के विकास को बताया। कहा कि निरंतर अमेठी विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मनमोहा

गौरीगंज के कौहार मैदान में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। राजस्थानी नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने के लिए अलग से कर्मियों को लगाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *