Dental X-ray facility at Amethi and Singhpur CHC

सीएचसी में आई डेंटल चेयर और मशीन

अमेठी। दांत के मरीजों के लिए अमेठी और सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आधुनिक चेयर के साथ ही डेंटल एक्स-रे की सुविधा दी गई है। इसके अलावा अन्य अस्पतालों में भी सुविधाओं का विस्तार किए जाने की तैयारी चल रही है। जिले में जिला अस्पताल सहित 13 सीएचसी पर दांत के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल और 10 सीएचसी पर नियमित डेंटल विशेषज्ञ चिकित्सक और तीन सीएचसी पर संविदा डेंटल चिकित्सक तैनात हैं। इन अस्पतालों में दांतों के उपचार की व्यवस्था तो है लेकिन, मरीज को एक्स-रे बाहर से करवाना पड़ता है।

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने शासन स्तर पर पैरवी की। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी और सिंहपुर को डेंटल चेयर के साथ डेंटल एक्सरे मशीन और अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक अमेठी डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि डेंटल चेयर के साथ सभी उपकरण अस्पताल में इंस्टॉल करा दिए गए हैं। अन्य सामग्री की डिमांड भेजी गई है, जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।

अन्य अस्पतालों में भी सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी

डेंटल विभाग में मरीज को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने की कवायद तेजी से चल रही है। अमेठी और सिंहपुर के साथ जिला अस्पताल और अन्य सभी सीएचसी पर भी नई मशीनों और उपकरणों के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

-डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमओ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *