संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:07 AM IST
गौरीगंज (अमेठी)। असलहे की तस्करी के मामले में शुक्रवार को पीपरपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से दो लोगों को पिस्टल व तमंचे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य बाल अपचारी है। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पीपरपुर एसओ संदीप राय रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। मोड़ पर दिखे तीन संदिग्धों के हाथ में थैला नजर आया। पुलिस टीम ने उन्हें पास बुलाया तो वह भागने लगे। टीम ने दौड़ कर धर-दबोचा। तलाशी में इनके पास पुलिस को दो पिस्टल, दो तमंचा व छह कारतूस बरामद हुआ।
इनकी पहचान रामगंज थाने के रामचंदरपुर गांव निवासी अवधेश कुमार गौतम तो दूसरे की पहचान सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के सराय अचलपुर गांव निवासी शैलेश यादव के रूप हुई। तीसरा बाल अपचारी है।
एएसपी ने बताया कि अवधेश कुमार के खिलाफ छह तो शैलेश के खिलाफ एक केस पहले से पंजीकृत हैं। दोनों का चालान कोर्ट भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की संस्तुति की गई है।
