गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को तैयारी करने के लिए सात दिन का अतिरिक्त समय मिला है। परीक्षा अब 15 के बजाय 22 जुलाई को होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट लेकर कॉलेज प्रधानाचार्य से प्रमाणित करना होगा। परीक्षा उर्त्तीण करने के बाद परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश भी मिल सकेगा।

गत दिनों सचिव ने शहर स्थित जीजीआईसी को केंद्र निर्धारित करते हुए 15 जुलाई को परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। सचिव ने परीक्षार्थियों को तैयारी करने का अतिरिक्त सात दिन का मौका दिया। इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा में 15 जुलाई के बजाए 22 जुलाई को होगी। जीजीआईसी में पहली पाली में हाईस्कूल के 85 तो दूसरी पाली मेंं इंटरमीडिएट के 186 परीक्षार्थियों परीक्षा में शामिल होंगे।

दो पाली में होगी लिखित परीक्षा

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 22 जुलाई को दो पाली में जीजीआईसी में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल के सभी विषयों की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के सभी विषयों की परीक्षा अपरान्ह दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी।

तैयारियां पूरी, नकल विहीन होगी परीक्षा

इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा का रोस्टर सचिव की ओर से जारी किया जा चुका है। शहर स्थित जीजीआईसी को परीक्षा निर्धारित किया गया है। केंद्र के व्यवस्थापकों को सचिव के निर्देशानुसार सिटिंग प्लान व अन्य व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है।

संगीता सिंह-प्रभारी डीआईओएस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें