Farmers gathered at IFFCO centers for fertilizer

खाद के लिए लगी ग्रामीणों की कतार

अमेठी। धान की कटाई प्रारंभ हो चुकी है। किसान फसलों की बोआई के लिए इफको केंद्रों के साथ ही अन्य स्थानों से खाद-बीज खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं।

खेती किसानी का कार्य प्रारंभ हो गया है। किसान आलू, मटर, सरसों के साथ ही गेहूं की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। बोआई के लिए खाद की सख्त जरूरत होती है। डीएपी के साथ यूरिया का छिड़काव कर किसान बीज की बोआई करते हैं। किसान समय से खाद लेने की जुगत में जुट गए हैं। इफको केंद्रों के साथ ही अन्य खाद की दुकानों पर किसान खाद की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं।

बोआई से पूर्व खाद लेने के लिए केंद्रों पर किसानों की भीड़-उमड़ रही है। इफको क्षेत्राधिकारी शिशुपाल ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। बताया कि जिले में 4600 मीट्रिक टन यूरिया व 2480 मीट्रिक टन डीएपी व एनपीके खाद उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि 11000 बोतल नैनो डीएपी व 22000 यूरिया भी है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहाकि किसान ज्यादा से ज्यादा मात्रा में नैनो डीएपी व यूरिया का प्रयोग करें। यह उन्हें सस्ते दर पर उपलब्ध हाेने के साथ ही अच्छा विकल्प भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *