अमेठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की अनतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। पिछली बार के परीक्षा केंद्र रहे 20 कॉलेजों को इस बार केंद्र नहीं बनाया गया है। जबकि, आठ नए कॉलेज को बोर्ड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है।
जिले में हाईस्कूल व इंटर के 37 राजकीय कॉलेज, 25 एडेड तो 186 वित्तविहीन कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में पंजीकृत हाईस्कूल के 28,127 (बालक 14528 व बालिका 13599) व इंटर के 20953 (बालक 10609 व बालिका 10344) परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गत दिनों कॉलेजों से केंद्र निर्धारण के लिए ब्यौरा ऑनलाइन अपडेट कराया गया था। ऑनलाइन ब्यौरा अपडेट होने एवं कमेटी के साथ एलआईयू से जांच कराई गई।
इसके बाद सचिव की ओर से बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की बेवसाइट पर परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार अमेठी तहसील में 23, गौरीगंज में 15, मुसाफिरखाना में 23 व तिलोई में 18 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 79 परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक होने चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। जिले की ई-मेल आईडी पर 29 नवंबर तक ही आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
ये स्कूल बने नए परीक्षा केंद्र
जीजीआईसी जायस, जीआईसी महराजपुर पिंडोरिया, जनता शिक्षण संस्थान जामों, सूर्यपाल अग्निहोत्री इंटर कॉलेज सेमरौता, प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज अमेठी, अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर, काली इंटर कॉलेज विशेषरगंज और दुष्यंत सिंह भाले सुल्तान इंटर कॉलेज शादीपुर को इस बार बोर्ड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है।
ये केंद्र नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
गत वर्ष परीक्षा केंद्र रहे कॉलेजों को इस वर्ष बोर्ड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी नहीं मिली है। इसमें महारानी लख्मी बाई इंटर कॉलेज भादर, जेपीएस इंटर कॉलेज भेटुआ, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परसावां अमेठी, श्रीमती यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज नौगिरवा, रानी सुष्मा देवी इंटर कॉलेज सुश्मानगर मुंशीगंज, आदर्श शिक्षण संस्थान बाजार शुकुल, पं. राम मिलन इंटर कॉलेज बाजार शुकुल, उदयराज सिंह इंटर कॉलेज मवई चूजी, मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना शामिल हैं। वहीं जेएन मौर्य इंटर कॉलेज जगदीशपुर, श्रीमती आर इंटर कॉलेज मददूपुर, उमारमण इंटर कॉलेज जामों, बीबीसिंह इंटर कॉलेज अचलपुर, एनआर सिंह इंटर कॉलेज भोएं, राजीव गांधी सांइस इंटर कॉलेज गौरीगंज, शिव नायक सिंह इंटर कॉलेज गौरीगंज, वीरागना अवंती बाई इंटर कॉलेज सुजानपुर, सन्नू देवी इंटर कॉलेज शाहमऊ, प्रांतीय इंटर कॉलेज सिंहपुर और संत पथि इंटर कॉलेज महेशपुर को भी बोर्ड परीक्षा जिम्मेदारी से वंचित किया गया है।
प्रत्यावेदन के बाद जारी होगी अंतिम सूची
अनंतिम सूची कार्यालय पर चस्पा करने के साथ स्कूलों को भेजी जा चुकी है। 29 नवंबर तक जिले के बोर्ड ई-मेल आईडी पर ऑनलाइन मांगा गया है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त प्रत्यावेदन की जांच कराने के लिए जिला स्तरीय कमेटी परीक्षण कर अनुमोदन देगी। अनुमोदन के बाद सूची सचिव को भेजी जाएगी। परिषद अपने स्तर से सत्यापन करने के बाद अंतिम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा।
रीता सिंह, डीआईओएस
