संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:35 AM IST

अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज
अमेठी। मौसम परिर्वतन के साथ ही सर्दी का असर सेहत पर होने लगा है। संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से बीमार 270 लोगों का इलाज किया गया। डेंगू का एक और मरीज मिला है।
दिन में तेज धूप व रात में ठंड का असर लोगों को बीमार कर रहा है। शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने पहुंचे 872 लोगों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सक को दिखाने के बाद बुखार से 270 लोग बीमार मिले। सर्दी पीड़ितों की संख्या 65 रही।
डेंगू का एक मरीज मिला है। चार अन्य डेंगू के संदिग्ध मरीजों के सामने आने पर एलाइजा जांच के लिए खून का नमूना लेकर भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद सही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी।
सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि बदलते मौसम से बचने के लिए लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। इसलिए सावधानी जरूरी है। कहा कि संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए जांच व दवाओं का पूरा इंतजाम है। किसी मरीज व तीमारदार को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
