संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sat, 16 Sep 2023 12:13 AM IST

अमेठी। संयुक्त जिला अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब में शुक्रवार को 16 संभावित डेंगू संक्रमितों के सैंपल की एलाइजा जांच हुई। जांच में तिलोई के रस्तामऊ गांव निवासी मोहसिन (21) और रायबरेली के छतोह गांव निवासी विजय लक्ष्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दोनों में डेंगू की पुष्टि के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

शुक्रवार को ही एनएस वन कार्ड से हुई जांच में दो अन्य संदिग्ध डेंगू संक्रमित मिले हैं। दोनों मरीजों की हालात सामान्य है। जांच रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी। सीएमएस डॉ बद्री प्रसाद अग्रवाल ने शुक्रवार को एलाइजा रिपोर्ट में दो मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि होने तथा किट की जांच में दो के संदिग्ध संक्रमित होने की पुष्टि की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *