गौरीगंज (अमेठी)। लोगों को ओरल कैंसर से बचाव की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। जिससे वह अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। जिससे लोगों को ओरल कैंसर से बचाव व उपचार की सही जानकारी उपलब्ध करा सकें। इसको लेकर सीएमओ ने जपाइगो संस्था से आए मास्टर ट्रेनरों के साथ तैयारी बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। सर्वांइकल व कामन कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें शाहगढ़, संग्रामपुर, भादर, भेटुआ, सिंहपुर, तिलोई व फुरसतगंज सीएचसी से ब्लाॅक कार्यक्रम समन्वयक, महिला विशेषज्ञ, एक-एक स्टाफ नर्स प्रशिक्षण में प्रतिभाग करेंगी। नेशनल टीम जपाइगो संस्था की प्रोग्राम अधिकारी डा. रोजलीन मेरी व अजय विक्रम सिंह ओरल कैंसर का प्रशिक्षण देंगे।
आयोजन सीएमओ डा. विमलेंदु शेखर व नोडल अधिकारी डा. संजय कुमार राय के निर्देशन में संपन्न होगा। इसको लेकर मंगलवार को सीएमओ की अध्यक्षता में तैयारी बैठक की गई। जिसमें सीएमओ ने विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण की रुपरेखा तैयार करने का आदेश दिया। सीएमओ ने बताया कि कैंसर का पता लगते मरीज का उपचार शुरू कराया जाएगा। गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर वहां उपचार कराया जाएगा। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक बसंत राय व श्रीराज आदि शामिल रहे।
