Mud wall collapses, mother dies, daughter injured after being buried under debris

कच्ची दीवार गिरी

जगदीशपुर (अमेठी)। थानाक्षेत्र के लालीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी के छप्पर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में मां-बेटी दब गई। हादसे में मां की मौत हो गई। बेटी की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

जगदीशपुर के लालीपुर गांव में पड़ोसी का छप्पर रखा था। उसी के सहारे कुछ पक्की ईंट का चट्टा भी लगा था। बृहस्पतिवार सुबह कच्ची दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में धर्मराज की पत्नी मैका (45) और बेटी मनीषा दब गई। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों व परिजनों ने मलबे से मैका और मनीषा को अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने मैका को मृत घोषित करते हुए मनीषा की हालात नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। राजस्व लेखपाल रजनीश श्रीवास्तव ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है। लेखपाल ने स्पाट मेमो में कहा है कि घटना की जानकारी करने पर परिजनों ने बताया कि दीवार के बगल में ईंट का चट्टा लगा था, जिसे मृतका द्वारा हटाया जा रहा था। अचानक दीवार गिरने से हादसा हुआ है।

वहीं, मृतका मैका के पति धर्मराज ने थाने में पड़ोसी के खिलाफ दीवार गिराने की तहरीर दी है। एसओ राकेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल

इस हादसे से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां के मौत की खबर सुनकर शादीशुदा बेटियां सियाली, रिंका और पिंका रोते बिलखते हुए घर पहुंची। निशा और ग्यारह वर्षीय बेटे रवि का रो-रो कर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *