अमेठी। जिले में कांग्रेस संगठन सृजन के तीसरे चरण में बैठक कर न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। संसदीय क्षेत्र में 17 दिवसीय मशाल जुलूस की रूप रेखा तय की गई है।
मशाल जुलूस का शुभारंभ बुधवार को अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज से किया जाएगा।
मंगलवार को कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री विवेकानंद पाठक व प्रदेश सचिव फरहान वारसी संगठन प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें 11 सितंबर से शुरू हुए संगठन सृजन के तीसरे चरण में न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन सृजन के लिए पदाधिकारियों एवं प्रभारियों की देखरेख में 10 अक्टूबर तक तैयार करने की समय सीमा तय की गयी है।
बैठक में परमानंद मिश्र ,शत्रुघ्न सिंह, महामंत्री /मीडिया प्रभारी अनिल सिंह,मतीन,वीरेंद्र मिश्र, नरसिंह दीपक सिंह, सुनील सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश मिश्र, धर्मराज बहेलिया,राजू पंडित,सर्वेश सिंह,कमलेश अग्निहोत्री, अजहरुल हक सभी 17 ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।
