Torture of heat on business, injury of 50 lakhs everyday

दुकान पर पसरा सन्नाटा

गौरीगंज(अमेठी)। तेज धूप और लू का सितम जारी है। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा है। इसका असर व्यापार पर पड़ रहा है। दोपहर होते ही दुकानों पर ग्राहक नहीं दिख रहे हैं। सड़क पर सन्नाटा रहता है। दुकानदार भी ग्राहकों के इंतजार में सुबह से शाम तक बैठे रहते हैं। व्यापारियों की मानें तो गर्मी के चलते हर रोज 50 लाख का कारोबार प्रभावित हो रहा है। रविवार सुबह नौ बजे के करीब ही तेज धूप खिल गई। गर्मी का सितम इस कदर है कि घर से बाहर निकलते लोग पसीना पसीना हो जा रहे हैं। दुकानों पर इक्का दुक्का लोग ही जैसे किराना, चाय-पान की दुकानों पर दिखाई दे रहे हैं।

42 पार पहुंचा पारा

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.5 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि अभी गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

70 फीसदी बिक्री में आई गिरावट

-भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने बताया कि गर्मी के चलते बाजार में बिक्री 70 फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई। दूर दराज के ग्राहक गर्मी के चलते बाजार नहीं आ रहे हैं, जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है। हर रोज 50 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ है।

आधी हो गई दुकानदारी

कपड़ा व्यवसायी मुन्नू बरनवाल ने बताया कि सुबह जब तक दुकानें खुलती हैं तब तक इतनी धूप व गर्मी हो जाती है कि ग्राहक बाजार आते ही नहीं हैं। दुकानदारी आधी हो गई है। शहरी क्षेत्र के लोग शाम को खरीदारी के लिए आते हैं, जिसमें से केवल 20 से 30 फीसदी बिक्री होती है।

कारोबार पर पड़ा असर

उद्योग व्यापार मंडल गौरीगंज अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के चलते व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ा है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए बाजार आते हैं।

कम आ रहे ग्राहक

चाय-नाश्ते की दुकान करने वाले रोहित ने बताया कि गर्मी के चलते दुकान पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। छुटपुट लोग दुकान पर आते हैं। गर्मी के चलते दुकानदारी पूरी तरह से प्रभावित हुई है। अन्य समय की अपेक्षा गर्मी के मौसम में हम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें