अमेठी। मुसाफिरखाना के राम शाहपुर गांव निवासी दिव्या शुक्ला को श्रद्धांजलि देने व उसके मासूम बच्चे को न्याय के लिए रविवार को अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च सूरज नगर चौराहा, ग्राम पंचायत सरुवांवा, ब्लॉक भेटुआ में क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा निकाला गया।जिसमें ग्राम मरेड़िका, सेमरा, पांडेय का पुरवा आदि के अश्वनी शुक्ल, बाबूलाल तिवारी, मुन्नू पांडेय, शिवपाल, राजेश यादव, राहुल आदि उपस्थित रहे।
पर्चे बांटकर और कैंडल मार्च के माध्यम से पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, दोषियों को सजा, परिवार को नौकरी और दस माह के मासूम बच्चे के समुचित भरण पोषण की व्यवस्था की गई। कहा गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
