गौरीगंज (अमेठी)। गोवर्धनपुर गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में घर के पास ढैंचा के खेत में महिला का शव पड़ा मिला है। शव पर कई जगह खरोंच के निशान हैं लेकिन, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

मुंशीगंज थाने के गोवर्धनपुर गांव निवासी विमला (50) बृहस्पतिवार की सुबह किसी के काम सिलसिले में घर से बाहर गई थी। काफी देर तक विमला नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज-बीन करना शुरू किया। दोपहर बाद घर से करीब 40 मीटर दूर ढैंचा के खेत में विमला का शव पड़ा मिला।

शव की कलाई, दाएं हाथ की कोहनी, पीठ आदि पर खरोंच के निशान थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। विमला की मौत के बाद परिजन गमगीन है तो ग्रामीणों में भी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

हालांकि कोई साफ तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं था। परिजनों की ओर अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंचार्ज एसओ पारसनाथ यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवपूजन की सूचना पर पंचायतनामा के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा। बावजूद इसके घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

18 साल पहले लापता हो चुका पति

विमला के पति हरीराम लगभग 18 साल गायब हो चुके हैं। विमला अपनी पुत्री रेशमा व खुशबू के साथ पुत्र शिवपूजन, विक्रम व अविनाश के साथ रहती है। महिला मजदूरी करती थी। जिसका जवाब खोजने के साथ मौत के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *