अमेठी। ब्लॉक संग्रामपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धौरहरा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को केंद्र व सरकारी की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर गर्भवती को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। धौरहरा ग्राम सभा के कार्यवाहक प्रधान संध्या मौर्या और भाजपा मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर चंद्रकेश यादव ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड धारक, आवास लाभार्थी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, श्री अन्ना योजना के तहत उज्ज्वला योजना आदि के लाभार्थियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
परिषदीय विद्यालय माडल प्रधानाध्यापक अजय कुमार, जूनियर विद्यालय के अजय यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। यात्रा रथ पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बीडीओ संग्रामपुर शिव पूजन भारतीय ने कलशदीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में गर्भवती को पौष्टिक आहार भरी टोकरी देकर व नन्हे बच्चे को खीर खिला कर अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया। शाहगढ़ के चंदौकी और ग्राम सभा उलरा में यात्रा पहुंची। जहां पर 14 विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। उलरा के किसान हरिगेंद्र सिंह, रमेश यादव, ज्ञान प्रकाश पांडेय, चंदौकी के किसान जगन्नाथ सिंह, भुल्लर यादव, राज करन सिंह किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र दिया। ग्रामीण मालती, रवीन्द्र, राम बोध, उमा देवी, भीम कुमार और सोनू को निःशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया गया। इसके बाद सभी ने ग्रामीणों के साथ शपथ ली।
संकल्प यात्रा में बीडीओ अभिषेक पटेल, सीएचसी अधीक्षक डॉ दयाल शरण दुबे, किसान सेवा केंद्र प्रभारी राजेश वर्मा, अशोक खरे, एडीओ पंचायत रामदीन, अवर अभियंता अशोक कुमार पाल, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, सुरेश सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
